प्रेगनेंसी चेक करने के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:34

तय समय पर माहवारी न आने पर किसी भी महिला के मन में गर्भवती होने की बात घूमने लगती है। इसकी पुष्टि के लिए महिला के पेशाब और हार्मोन में ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोफिन (एचसीजी/HCG) की मौजूदगी और उसके स्तर का पता लगाया जाता है। दरअसल, किसी महिला के शरीर में ‘एचसीजी हार्मोन’ की मौजूदगी या गैर-मौजूदगी से ही तय होता है कि वह मां बनने वाली है या नहीं। मॉमजंक्शन के इस लेख में हम गर्भावस्था की जांच के सुरक्षित और आसान तरीकों के बारे में बताएंगे।
कब करें प्रेगनेंसी टेस्ट? |
गर्भावस्था की जाँच के लिए मासिक धर्म (periods) का समय निकलने के बाद 1 से 2 सप्ताह के बीच का समय सबसे सही होता है। यौन संबंध के बाद जब अंडे के साथ शुक्राणु (sperm) का मेल होता है, तब निषेचित डिंब गर्भाशय में प्रत्यारोपित हो जाता है। इसके बाद महिला के शरीर में एचसीजी हार्मोन बनना शुरू हो जाता है। यह हार्मोन निषेचन की क्रिया के बाद लगभग 7 से 14 दिन में महिला के पेशाब में पाया जा सकता है। इसलिए, मासिक धर्म का समय निकलने के बाद, अगर एक सप्ताह तक मासिक धर्म न आए, मासिक धर्म अनियमित हो या फिर देर से आए, तो दो हफ्ते बाद गर्भावस्था की जांच करनी चाहिए।

आइए, अब इस टेस्ट की प्रक्रिया जान लेते हैं।



प्रेगनेंसी टेस्ट कैसे करें?
गर्भावस्था की जांच (प्रेगनेंसी टेस्ट) दो प्रकार से की जा सकती है:

आप बाजार में मिलने वाले प्रेगनेंसी टेस्ट किट (गर्भावस्था जांच किट) के जरिए घर में ही गर्भावस्था की जांच कर सकते हैं।

क्लिनिक जाकर मेडिकल प्रोफेशनल से भी गर्भावस्था की जांच करवाई जा सकती है।

ऊपर बताई गई दोनों प्रक्रियाओं के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

वापस ऊपर जाएँ
घर में प्रेगनेंसी टेस्ट किट के जरिए जांच

प्रेगनेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल करने से पहले किट के साथ दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए। याद रखें कि अलग-अलग ब्रांड के प्रेगनेंसी टेस्ट किट के निर्देश भी अलग-अलग होते हैं। जैसे कि किसी टेस्ट में जांच पट्टी (टेस्ट स्ट्रिप) पर पेशाब करना होता है, तो किसी में आपको ड्रॉपर से जांच किट पर दिए गए खांचे या गोल घेरे पर पेशाब के नमूने की कुछ बूंदें डालनी होती हैं। इसी तरह कुछ डिजिटल जांच किट में प्रेग्नेंट (गर्भवती) और नॉट प्रेग्नेंट (गर्भवती नहीं) लिखा हुआ दिखाई देता है, जबकि कुछ जाँच किट में गुलाबी या नीली धारियां दिखाई देती हैं। इसलिए, किसी भी ब्रांड के प्रेगनेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल करने से पहले उसके साथ दिए गए निर्देश जरूर पढ़ें।

प्रेगनेंसी टेस्ट किट के इस्तेमाल का सही तरीका | Pregnancy Kit Kaise Use Kare

प्रेगनेंसी टेस्ट किट से गर्भावस्था की जांच करने के लिए सुबह के पहले पेशाब के नमूने को एक छोटे पात्र में लेकर जांच किट के साथ दिए गए ड्रॉपर से कुछ बूंदें जांच पट्टी पर बने खांचे में डालें। इसके बाद 5 मिनट तक इंतजार करें। आपको एक या दो हल्की या गहरी गुलाबी लकीरें दिखाई देंगी। इन रंगीन लकीरों का मतलब समझने के लिए जांच किट के साथ दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। इन निर्देशों के आधार पर आप टेस्ट के नतीजे का पता लगा सकती हैं और जान सकती हैं कि आप गर्भवती हैं या नहीं।


प्रेगनेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल करने का सबसे सही समय | Pregnancy Test Karne Ka Sahi Samay

शाम की जगह सुबह का समय गर्भावस्था की जांच के लिए सबसे अच्छा होता है। दरअसल, सुबह के समय गर्भावस्था की सूचना देने वाले ‘एचसीजी हार्मोन’ का स्तर शरीर में सबसे ज्यादा होता है।


प्रेगनेंसी टेस्ट किट से जांच करते समय ये सावधानियां जरूर बरतें

अगर घर में किट से टेस्ट करने पर नकारात्मक (निगेटिव) परिणाम आता है, तो 72 घंटे या तीन दिन के बाद, दोबारा जांच जरूर करें। दरअसल, शुरुआती दिनों में पेशाब में ‘एचसीजी हार्मोन’ का स्तर थोड़ा कम होता है, जिस वजह से गर्भावस्था की सही पहचान नहीं हो पाती है। अगर 72 घंटे के बाद दूसरी जांच का नतीजा भी निगेटिव आता है, तो किसी योग्य महिला डॉक्टर से मिलकर परामर्श लेना न भूलें। याद रखें कि आपके पीरियड के समय पर न आने की कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं।

प्रेगनेंसी टेस्ट से सही नतीजा हासिल करने के लिए सुबह के पहले पेशाब का नमूना लेना चाहिए।

जांच से पहले ज्यादा मात्रा में पानी, चाय या कॉफी का सेवन न करें। इससे शरीर में ‘एचसीजी हार्मोन’ का स्तर घट सकता है और आपके टेस्ट का परिणाम प्रभावित हो सकता है।

जांच के दौरान इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें बिल्कुल साफ-सुथरी रखें।

किसी भी प्रेगनेंसी टेस्ट किट का इस्तेमाल करने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट (प्रयोग की अंतिम तारीख) जरूर देखें। डॉक्टरों के अनुसार, किट का पैकेट खोलने के बाद 10 घंटे के भीतर इस्तेमाल कर लेना चाहिए।


जांच का नतीजा मिलने में लगने वाला समय

प्रेगनेंसी टेस्ट किट से जांच करने पर 1 से 3 मिनट में या अधिक से अधिक 5 मिनट में नतीजे मिल जाते हैं। सावधानी के लिए, जांच किट के साथ दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़कर उनका पालन करना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info